मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सहगल ज्वैलर्स पर गोलीबारी कर दी। गोली शोरूम के एक बैनर पर लगी। गोलीबारी करने के बाद बदमाश शोरूम के बाहर एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए।
मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सहगल ज्वैलर्स पर गोलीबारी कर दी। गोली शोरूम के एक बैनर पर लगी। गोलीबारी करने के बाद बदमाश शोरूम के बाहर एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गए। इसमें ज्वेलर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को शोरूम के बाहर कारतूस का खोल बरामद हुआ। मौके से एक चिट्ठी भी मिली। इसमेंं बदमाशों ने खुद को बंबीहा गैंग का बदमाश बताते हुए रुपये न देने पर व्यवसाई को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मुखर्जी नगर पुलिस को दोपहर करीब सवा दो बजे सहगल ज्वेलर्स शोरूम पर गोली चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिट्ठी में ज्वेलर को धमकी दी गई है कि अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ज्वेलर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शोरूम और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।