फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर में जी रहा परिवार: 'दुकान बिकाऊ है..', दुकानदार पर जानलेवा हमला; शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Sat, 21 Sep 2024 09:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पीड़ित ने बताया कि आरोपी आए दिन किसी न किसी के साथ वारदातें करते रहते हैं। ऐसी स्थिति में वह व उसका परिवार सहमा हुआ है। उन्होंने अपनी दुकान पर बिकाऊ लिखवा दिया है। 
विज्ञापन
दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला में दो भाइयों पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किया। इससे झुब्ध दुकानदार ने अपनी दुकान पर बिकाऊ लिखवा दिया है। परिवार भी दहशत में है।

विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी सचिन त्यागी ने बताया कि उसकी कुचेसर रोड चौपला पर हरित फुटवियर नाम से जूतों की दुकान है। 18 अगस्त की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे लवीस पुत्र अशोक निवासी गांव पीरनगर ने अपने छह साथियों के साथ उसके पुत्र उत्सव व भतीजे मधुर पर जानलेवा हमला कर दिया।

शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार यहां एकत्र हो गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे आसपास के दुकानदारों में रोष व्याप्त है। आरोपी आए दिन किसी न किसी के साथ वारदातें करते रहते हैं। ऐसी स्थिति में वह व उसका परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर पीड़ित ने अपनी दुकान को बंद कर उस पर दुकान बिकाऊ लिखवा दिया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें