फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात से नाराज बदमाश ने 2 भाइयों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत

Fri, 28 Dec 2018 02:36 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अति व्यस्त रहने वाले खजूरी खास चौक पर बुधवार रात एक बदमाश ने मामूली झगड़े के बाद चचेरे भाइयों पर चाकू से वार कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त प्रेम शानू शर्मा (23) के रूप में हुई है। जबकि घायल देव शर्मा (30) की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


प्रेम बुधवार को पुलिस ट्रेनिंग कैंप में एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) की परीक्षा देने आया था। भजनपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या और हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों युवकों के पर्स और मोबाइल ज्यों के त्यों मिले हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाश की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर, साबितगढ़ निवासी प्रेम शानू शर्मा परिवार के साथ उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कादीपुर, बी-106, गली नंबर-5, कादी विहार में रहता था। उसके परिवार में पिता राम अवतार शर्मा, मां शशि देवी और छोटी बहन स्वाति शर्मा है। राम अवतार दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत हैं। प्रेम ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद गुरुग्राम में नौकरी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इकलौता बेटा था प्रेम 

बीच-बीच में वह सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देता रहता था। बुधवार को दिल्ली पुलिस की एमटीएस की परीक्षा थी। उसके लिए वह खजूरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप में आया था। खजूरी में प्रेम के ताऊ सुभाष का घर है। परीक्षा के बाद वह अपने ताऊ के घर चला गया था। रात करीब 8.45 बजे वह वहां से निकला।
 
ताऊ का लड़का देव उसे बस स्टैंड छोड़ने आया था। खजूरी चौक पर अग्रवाल स्वीट्स के सामने उनका एक युवक से किसी बात पर झगड़ा हो गया। आरोपी ने चाकू निकालकर देव व प्रेम पर वार कर दिया। प्रेम के सीने में चाकू लगा, जबकि देव के पेट में चाकू लगा। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीसीआर ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रेम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रेम का शव परिवार को सौंप दिया है। 

देर रात को परिवार को जैसे ही प्रेम की मौत की खबर मिली घर में मातम पसर गया। प्रेम उनका इकलौता बेटा था।  खबर मिलने के बाद मां शशि बार बार बेहोश हो जा रही हैं। होश आने पर वह बेटे का नाम लेकर दहाड़े मारने लगती है और फिर बेहोश हो जाती हैं। प्रेम के दोस्त रॉकी ने बताया कि प्रेम बेहद शांत स्वभाव का था। रॉकी ने बताया कि जिस जगह वारदात हुई वहां हमेशा भीड़ रहती है। इसके अलावा पीसीआर भी तैनात रहती है। बावजूद इसके किसी ने उनकी मदद करने का प्रयास नहीं किया और बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। परिवार ने आरोपी को जल्द से  जल्द पकड़ने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें