फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाफराबाद की गलियों में छाई वीरानी, एनआईए की कार्रवाई के बाद सन्नाटा

Fri, 28 Dec 2018 12:38 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nia delhi - फोटो : kumar sanjay
विज्ञापन
जाफराबाद की जिन गलियों से एनआईए ने छापामारी कर आईएस से प्रेरित संगठन के सदस्यों को गिरफ्तार किया, उनमें बृहस्पतिवार को वीरानी छाई हुई थी। दबी जुबान में स्थानीय लोग इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


किसी को गिरफ्तार आरोपियों के बारे में कुछ पता भी था तो वो इसका जिक्र करने से बचते रहे। सामान्य दिनों में यहां की सड़कों पर सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है, लेकिन जहां-जहां कार्रवाई हुई उन गलियों में सन्नाटा छाया था।
    
जाफराबाद की गलियों में दर्जनों की संख्या में छोटी दुकानें और लघु उद्योग दिखे, जहां लोग अपने काम में मशगूल थे। स्थानीय युवकों में इस कार्रवाई के बाद जाफराबाद की बदनामी को लेकर चर्चा थी। कोई संदिग्धों की गिरफ्तारी पर यह कहता नजर आया कि ऐसे लड़के नहीं थे और बहुत शांत थे, लेकिन इस बारे में किसी तरह की चर्चा से बचते रहे।
विज्ञापन


गलियों से निकलने वाले बच्चे, महिलाएं और युवक भी सहमे नजर आए।  जिन घरों में एनआईए ने कार्रवाई की खासकर वहां रहने वाले इस बात को लेकर फिक्रमंद नजर आए। कुछ लोगो ने उन घरों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यहीं से संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई हैं, जिनके आतंकियों से तार जुड़े हैं। 
विज्ञापन

दाढ़ी रखने वाला हर कोई नहीं होता है संदिग्ध

एक आरोपी के पड़ोस में रहने वाले स्थानीय निवासी ने कहा कि उनका बेटा भी पढ़ाई कर रहा है और उनकी ख्वाहिश है कि पढ़ लिखकर सफल इंसान बने। उन्होंने कहा कि लंबी दाढ़ी रखना या कुर्ता पजामा पहनने वाला हर व्यक्ति संदिग्ध नहीं होता।       

एक दूसरे को देख रहे थे शक की नजर से       
जरूरी काम से आते जाते लोग भी एक दूसरे को शक की नजर से देख रहे थे। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि अभी भी कुछ लोग यहां ऐसे घूम रहे हैं जो किसी एजेंसी के लिए काम करने वाले हैं। हर कोई इस बात को लेकर किसी तरह की चर्चा से बच रहा था ताकि उन पर किसी तरह के आरोप न लगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें