बीच-बीच में वह सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देता रहता था। बुधवार को दिल्ली पुलिस की एमटीएस की परीक्षा थी। उसके लिए वह खजूरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप में आया था। खजूरी में प्रेम के ताऊ सुभाष का घर है। परीक्षा के बाद वह अपने ताऊ के घर चला गया था। रात करीब 8.45 बजे वह वहां से निकला।
ताऊ का लड़का देव उसे बस स्टैंड छोड़ने आया था। खजूरी चौक पर अग्रवाल स्वीट्स के सामने उनका एक युवक से किसी बात पर झगड़ा हो गया। आरोपी ने चाकू निकालकर देव व प्रेम पर वार कर दिया। प्रेम के सीने में चाकू लगा, जबकि देव के पेट में चाकू लगा। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीसीआर ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रेम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रेम का शव परिवार को सौंप दिया है।
देर रात को परिवार को जैसे ही प्रेम की मौत की खबर मिली घर में मातम पसर गया। प्रेम उनका इकलौता बेटा था। खबर मिलने के बाद मां शशि बार बार बेहोश हो जा रही हैं। होश आने पर वह बेटे का नाम लेकर दहाड़े मारने लगती है और फिर बेहोश हो जाती हैं। प्रेम के दोस्त रॉकी ने बताया कि प्रेम बेहद शांत स्वभाव का था। रॉकी ने बताया कि जिस जगह वारदात हुई वहां हमेशा भीड़ रहती है। इसके अलावा पीसीआर भी तैनात रहती है। बावजूद इसके किसी ने उनकी मदद करने का प्रयास नहीं किया और बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। परिवार ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।