फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला न्यूज एंकर से फेसबुक पर अभद्रता, आरोपी ने कहा यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना होगा

Thu, 23 Mar 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-49 में एक न्यूज चैनल की एंकर ने एक युवक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने महिला पत्रकार से कहा कि उन्हें अगर यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना होगा। इस पर महिला पत्रकार ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने गाली गलौच कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक महिला परिवार के साथ सेक्टर-74 में रहती है। महिला एक न्यूज चैनल में न्यूज एंकर है। महिला के फेसबुक अकाउंट पर संदीप उपाध्याय नामक युवक फ्रेंड लिस्ट में है।

महिला का आरोप है कि संदीप ने फेसबुक पर कमेंट करते हुए कहा कि अब तो यूपी में योगी की सरकार है। अब अगर आपको यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना होगा। इस पर महिला न्यूज एंकर ने विरोध जाहिर किया तो आरोप है कि आरोपी गाली गलौच करते हुए अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसे महिला ने फेसबुक पर पब्लिक पोस्ट किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बुधवार दोपहर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-49 थाना प्रभारी बिजेन्द्र भड़ाना ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें