छह आरोपियों को हुई गिरफ्तारी
डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि जिम में धर्मांतरण मामले में छह आरोपियों की गिफ्तारी की गई थी। छानबीन में पता चला कि केजीएन जिम की चेन इमरान ने शुरू की। इसके बाद जिम को अपने भाई जहीर व जीजा सादाब को दे दिया। खुद प्रॉपर्टी का काम करने लगा। मामले में मुख्य सरगना इमरान खान और उसके भाई असफाक उर्फ लकी अली खान को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें लगाई गईं।
यूपी पुलिस का सिपाही इरशाद खां
- फोटो : अमर उजाला
भारत छोड़ने के मिले थे इनपुट
खुफिया विभाग से सूचना मिली कि इमरान खान व लकी अली खान भारत छोड़कर जाने वाले हैं। इसके बाद लुक आउट नोटिस जारी किया गया। जिसे देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स को भेजा गया। 23 जनवरी को इमरान अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरपार्ट से दुबई भागने वाला था। जहां इमीग्रेशन विभाग ने पकड़ लिया। उसके साथ उसके पत्नी और बच्चे भी थे। उसे दिल्ली पुलिस को हैंडओवर कर दिया।
दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरान के साथ थी पत्नी और बच्चे
दिल्ली पुलिस की सूचना पर मिर्जापुर की देहात कोतवाली पुलिस फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई। शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचकर इमरान को पटियाला कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। वहां पर ट्रांजिट रिमांड बनवाकर सड़क मार्ग से मिर्जापुर लेकर आया जा रहा है। मिर्जापुर आने पर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद जो जानकारी मिलेगी। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीआईजी की प्रेस वार्ता से पहले इमरान की पत्नी का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें वह बता रही है कि सालगिरह मनाने दुबई जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस ने पति को मिर्जापुर पुलिस को सौंपा है। मिर्जापुर पुलिस कुछ नहीं बता रही है।