फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिरांडा हाउस को मिला ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज को दो साल के लिए मिला एफएसएसएआई से मिला प्रमाणन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वस्थ खानपान और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कॉलेज को दो साल के लिए ईट राइट कैंपस के रूप में प्रमाणित किया है। यह प्रमाणन 3 नवंबर 2026 से 2 नवंबर 2028 तक मान्य रहेगा। एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजित पुन्हानी ने कॉलेज की प्राचार्या प्रो बिजयालक्ष्मी नंदा को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि के साथ कॉलेज ने परिसर में खानपान की गुणवत्ता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपनी पहल को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

साथ ही कॉलेज परिसर में ईट राइट इंडिया, ईट राइट युवा और एफएसएसएआई के संयुक्त तत्वावधान में ईट राइट वॉकाथॉन का आयोजन भी हुआ। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग और कॉलेज के उपभोक्ता परामर्श केंद्र तुला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संतुलित आहार, फिटनेस और खाद्य पदार्थों के पैकेट पर लिखी पोषण संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक करना था। वॉकथॉन के बाद शेफ कार्तिकेय सिन्हा ने लाइव कुकिंग सत्र आयोजित किया। इसमें उन्होंने पौष्टिक और सेहतमंद व्यंजन बनाने के आसान तरीके बताए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में हर लेबल कुछ कहता है स्वस्थ विकल्पों के लिए खाद्य लेबल को समझें विषय पर पैनल चर्चा हुई। इसमें विशेषज्ञों ने खाद्य पदार्थों के पैकेट पर दी गई जानकारी को पढ़ने और समझने के तरीके बताए। साथ ही यह भी समझाया कि खाद्य लेबल के आधार पर किस तरह सही और पौष्टिक चीजों का चुनाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें