अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज और स्टनर्स एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीत लिए। इस टूर्नामेंट का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज की ओर से किया जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
महिला वर्ग में मिरांडा हाउस ने एकतरफा मुकाबले में हंसराज कॉलेज को 53-18 से हराया। मिरांडा हाउस की दीक्षिता को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं पुरुष वर्ग में हंसराज कॉलेज ने रामजस कॉलेज को 63-38 से हराते हुए अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई। संतुलित खेल दिखाने वाली टीम के खिलाड़ी सार्थक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब मिला। एक अन्य मुकाबले में स्टनर्स एकेडमी ने खालसा एलुमनी को 105-87 से हराया। टीम के जयंत कादयान को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।