फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली के खेल केंद्रों में मीराबाई के अनुभव का होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल नीति और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए सलाहकार पैनल में शामिल होने का न्योता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी में स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास में ओलंपिक पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू के अनुभव का इस्तेमाल करेगी। खेल एवं युवा मामलों के मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को मीराबाई से मुलाकात कर उन्हें इन केंद्रों के विकास में साझेदार बनने, खेल नीति और युवा विकास से जुड़ी रणनीति तैयार करने के लिए उन्हें सलाहकार पैनल और गोलमेज चर्चाओं में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।
मंत्री ने दिल्ली में विश्वस्तरीय खेल ढांचा तैयार करने की सरकार की योजना साझा की और मीराबाई से स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास तथा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीराबाई फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह अपने कोच विजय शर्मा के साथ गाजियाबाद में भारोत्तोलन अकादमी भी चलाती हैं, जहां करीब 100 युवा भारोत्तोलक प्रशिक्षण ले रहे हैं। सरकार इसी जमीनी अनुभव को दिल्ली के खेल ढांचे में इस्तेमाल करना चाहती है। मीराबाई ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर भारत को 28 साल बाद भारोत्तोलन का पदक दिलाया। वह ओलंपिक में रजत और विश्व चैंपियनशिप में तीन पदक जीत चुकी हैं। सूद ने उन्हें देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें