फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खूनखराबा: गोल गप्पे बेचने वाले के सीने में घोंपा चाकू, CCTV में दिखे नाबालिग; तमाशबीन बने रहे लोग

Sat, 19 Jul 2025 10:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक अनोखी वारदात सामने आई है। जहां एक गोल गप्पे बेचने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पैसे मांगने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर नाबालिगों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान एक्स ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरा (19) के रूप में हुई है। हमले के दौरान चाकू उसके सीने के बाईं ओर फंस गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर वारदात में शामिल चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई दोपहर सवा तीन बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को बी ब्लॉक में वारदात की जानकारी मिली।

घटनास्थल पर पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धीरेंद्र बृहस्पतिवार दोपहर रेहड़ी लेकर बी ब्लॉक पहुंचा। एक नाबालिग उसके पास आकर उसके जेब को टटोलने लगा। धीरेंद्र के विरोध करने पर बदमाश के अन्य साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने पहले धीरेन्द्र की पिटाई की और फिर एक बदमाश ने चाकू निकालकर उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। जांच के दौरान पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें चारों आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस को पता चला कि सभी नाबालिग इलाके के रहने वाले हैं। उसके बाद पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए दबिश दी। सभी अपने घर से गायब मिले। पुलिस ने शुक्रवार तड़के पार्क से चारों आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें