फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: छठी कक्षा के छात्र से तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा नाबालिग सीनियर, केस दर्ज

Mon, 21 Dec 2020 11:38 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के नामी स्कूल में पढ़ने वाले छठवीं के छात्र ने स्कूल बस से चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर अपने डिप्रेशन और बीमार रहने की जानकारी दी। टीम ने काउंसलिंग की तो पता चला कि बच्चा कक्षा एक से चार तक कुकर्म का शिकार हुआ था। 

विज्ञापन


बच्चे के स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं के सीनियर छात्र ने उसके साथ ये हरकत की है। दोनों एक ही बस में स्कूल आते-जाते थे। साथ ही आरोपी पूर्व में छात्र के पड़ोस में रहता था। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर अदनान ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक बच्चे का फोन आया था। उसने बताया कि वह अकसर बीमार रहता है और डर की वजह से उसे बुखार आ जाता है। ऐसा काफी वक्त से उसके साथ हो रहा है। टीम ने बच्चे के घर का पता मालूम कर न केवल उससे मुलाकात की बल्कि काउंसलिंग भी की। 
विज्ञापन


उसने बताया कि दो साल पहले तक उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी अकसर खेलने के बहाने अपने घर बुलाता था। वह बच्चे के घर में भी आता था और मौका पाकर उससे कुकर्म करता था।

नहीं समझ पाए माता-पिता
दो साल पहले बच्चे ने अपने माता-पिता को भी इस बारे में बताया था, लेकिन मासूम उन्हें ठीक से समझा नहीं पाया। इसके चलते माता-पिता ने इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया। आरोपी परिजनों के साथ दो साल पहले दूसरी सोसाइटी में चला गया लेकिन इस घटना का बच्चे पर गहरा असर पड़ा और वह बीमार रहने लगा।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें