फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन पुराने दोस्त पर किया भरोसा, गंवाई आबरु

Sat, 31 Oct 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह पुरानी दोस्ती में युवक पर विश्वास कर उसके साथ बाइक पर धूमने गई युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई। युवक ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। 15 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक  विनय नगर में रहने वाले शमशाद नाम के युवक से उसकी पहचान पंद्रह दिन पहले शानी मार्केट में खरीदारी करते समय हुई थी।

बातचीत के बाद शमशाद ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को शमशाद सैर कराने के बहाने किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि शमशाद उसे विनय नगर स्थित एक स्कूल ले गया। यहां एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसएचओ महिला थाना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें