दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई। उसका शव भाई के घर के ग्राउंड फ्लोर पर मिला।
पुलिस के मुताबिक किशोरी गर्भवती थी। इसलिए आशंका है कि उसकी हत्या के पीछे ऑनर किलिंग भी वजह हो सकती है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शबनम (16) परिजनों के साथ रानी बाग के एम-4 ब्लॉक में रहती थी और एक गारमेंट फैक्टरी में काम करती थी। शबनम का भाई निक्की खान (26) पत्नी के साथ शकूरपुर इलाके में रहता है और बेल्डिंग का काम करता है।