फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 150 रुपये के विवाद में नाबालिग ने युवक काे मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर की वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिग आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुई आरोपियों की पहचान, आरोपियों ने उसकी जांघ और कमर पर मारे चाकू
-पारस ने लिए एक नाबालिग से 150 रुपये उधार, अब वापस नहीं कर रहा था पारस, इसी बात पर तीनों नाबालिगों से हुआ था झगड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सोमवार रात महज 150 रुपये के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। शिनाख्त पारस (19) के रूप में हुई है। दरअसल पारस ने एक नाबालिग लड़के से 150 रुपये उधार लिए हुए थे। बार-बार मांगने पर भी पारस रुपये वापस नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर नाबालिगों का पारस से विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान एक नाबालिग ने पारस की जांघ और कमर में चाकू मार दिए। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। बहन ने पारस को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पारस का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने पारस की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद तीनों की पहचान कर इनको दबोचा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सोमवार देर रात उनकी टीम को एक लड़की ने कॉल कर भाई को चाकू मारने की सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई को जांघ और कमर पर चाकू मार दिया गया। खून नहीं रुक रहा है। युवती ने बताया कि वह भाई को लेकर डीडीयू अस्पताल जा रही है। अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया । पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। जांच के बाद तीनों नाबालिग आरोपियों को बी-ब्लॉक, चौखंड़ी से दबोच लिया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें