फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, किडनैपिंग का शक

Sun, 18 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कासन गांव में से एक नाबालिग संदिग्ध हालात में लापता है। मानेसर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


नाबालिग को मुक्त कराने के लिए एक टीम भी गठित की गई है। जल्द ही टीम बिहार रवाना होने की तैयारी कर रही है। जांच अधिकारी के अनुसार नाबालिग के परिजन मानेसर में सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं।

उसकी पत्नी भी इसी कंपनी में काम करती है। भागीरथ ने गांव कासन में किराए पर मकान लिया हुआ है। ड्यूटी जाने के बाद उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली ही कमरे पर रहती थी।
विज्ञापन


15 जनवरी को उसकी बेटी अचानक गायब हो गई। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नही लगा। किशोरी के पिता ने बिहार निवासी जितेंद्र पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मानेसर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें