फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नाबालिग जूडो खिलाड़ी ने फांसी लगाकर जान दी, परिजनों ने लगाया पड़ोसी पर परेशान करने का आरोप

Fri, 12 Aug 2022 10:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मोनिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने लड़के को लेकर शिकायत की थी, लेकिन बच्चा समझकर उसने बेटी की बात को टाल दी थी। उसकी बातों का संज्ञान लिया होता तो उसकी बेटी यह कदम नहीं उठाती।
विज्ञापन
जूडो खिलाड़ी मोनिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार रात राज्य स्तरीय की नाबालिग जूडो खिलाड़ी ने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी के परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस को किशोरी के घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जूडो खिलाड़ी मोनिका (17) अपनी मां अंजू, पिता रामचंदर और एक भाई के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहती थी। वह स्टेट लेबल की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। उसके पिता की इलाके में दुकान है, जिस पर उसके माता पिता बैठते हैं।

मोनिका की मां अंजू ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे वह दुकान बंद करने के बाद अपने पति के साथ घर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर कमरे में मोनिका को पंखे से लटका हुआ देखा। उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक मोनिका की मौत हो चुकी थी।

शव के पास मिला सुसाइड नोट

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य उठाए। मोनिका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मोनिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने लड़के को लेकर शिकायत की थी, लेकिन बच्चा समझकर उसने बेटी की बात को टाल दी थी। उसकी बातों का संज्ञान लिया होता तो उसकी बेटी यह कदम नहीं उठाती। उन्होंने लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें