फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, हाइवे पर फेंका, मंदिर दर्शन करने आई थी पीड़िता

Fri, 14 Jun 2019 08:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
खुर्जा में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने से बेहोश हुई किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी किशोरी को धरपा गांव के पास हाइवे पर फेंककर भाग गए। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी अपने भाई के साथ बुलंदशहर में किराए पर रहती है। बुधवार को वह खुर्जा स्थित नवदुर्गा मंदिर में स्कूटी से आई थी। वापस जाते समय शाम करीब सात बजे अगवाल ओवरब्रिज पार करते हुए स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। 

इस दौरान एक गाड़ी आई जिससे खुर्जा निवासी जीतू सैनी अपने दो साथियों के साथ उतरा। उन लोगों ने पेट्रोल डलवाने की बात कही और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि वे लोग किशोरी को कहीं ले गए जहां उन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। देर रात किशोरी बेहोशी की हालत में स्कूटी के साथ धरपा गांव के पास हाइवे पर मिली। किशोरी को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात मनीष मिश्रा, सीओ राघवेन्द्र मिश्र समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे और किशोरी से पूछताछ की। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। 

धरपा गांव के पास बुधवार रात करीब 12 बजे किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें