फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बाप ने की नौ साल की बच्ची से हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 15 May 2020 12:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
देशों में महिलाओं के पास नहीं है अधिकार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में 9 साल की मासूम बच्ची से उसके पिता ने बुधवार रात दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी रवि गुप्ता कार वाशिंग का काम करता है। आरोपी सूरजपुर में है किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। 

बुधवार रात उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी ने अपनी 9 साल की बेटी से नशे की हालत में दुष्कर्म किया।   आरोपी वारदात के बाद
फिर से घर में शराब पीने बैठ गया। इसी दौरान पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी चकमा देकर भाग गया। 

पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार सेक्टर 144 पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बताया गया है कि आरोपी  शराब पीने का आदी है और ठेके खुलने के बाद से रोजाना शराब पीकर घर में विवाद आदि कर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश  चंदर ने बताया की शिकायत मिलते ही सूरजपुर कोतवाली  प्रभारी  प्रदीप त्रिपाठी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें