सूचना के बाद पीड़ित परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्ची को पहचान लिया। परिजनों ने अज्ञात पर बच्ची का अपहरण कर हैवानियत की आशंका के मद्देनजर बजघेड़ा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है।
मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मंगलवार को डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह समेत दो थाना प्रभारी कई घंटे तक मौके पर रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान के लिए 10 से अधिक लोकेशन पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक पुलिस को आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है।
थाना सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
जिस जगह पर बच्ची बरामद हुई वहां पर तीन थानों का क्षेत्र लगता है। पालम विहार, बजघेड़ा और राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के चलते पुलिस कार्रवाई की बजाय घंटों तक सीमा विवाद में ही उलझी रही। देररात को पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
इस मामले में पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुमेर सिंह, डीसीपी (वेस्ट), गुरुग्राम पुलिस