फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा कारोबारी की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने कहा-बदमाश लूटपाट करने में नहीं हुए सफल

Wed, 17 Apr 2019 01:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
handcuff
विज्ञापन

कीर्ति नगर में 15 अप्रैल की रात लूटपाट का विरोध करने पर लोहा कारोबारी आनंद अग्रवाल की गोली मारकर हत्या करने और उसके चालक सूरज की हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय गश्त कर रहे एएसआई नरेशपाल ने नूंह (मेवात) निवासी सलीम नाम के बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस की तत्परता की वजह से बदमाश रुपये लूटने में कामयाब नहीं हो पाए। कारोबारी की कार से ही पुलिस को 1.8 करोड़ रुपये मिल गए। पुलिस कारोबारी के पास रुपये होने की जानकारी देने वाले बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है, जो घटनास्थल से फरार हो गया था।

जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान खोड़ीकलां, नूंह (हरियाणा) निवासी अजय शर्मा और बुराड़ी निवासी दीपक के रूप में हुई है। दीपक पहले कॉल सेंटर की कार चलाता था। उस पर वसंत कुंज नॉर्थ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल और दो कारतूस के अलावा मालवीय नगर थाना इलाके से चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

रुपए होने की जानकारी देने वाला बदमाश फरार
पूछताछ में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने कारोबारी की रेकी की थी, लेकिन उन्हें सबसे अहम जानकारी फरार सहयोगी ने दी थी। उसने बताया था कि लोहा कारोबारी आनंद अग्रवाल अपने साथ काफी रकम लेकर घर की ओर जा रहा है।

उसके बाद बदमाशों ने कारोबारी के कार्यालय के पास से ही उसका पीछा किया। पुलिस उस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि उसे कारोबारी के पास रकम होने की जानकारी कहां से मिली थी। 
विज्ञापन

पहले चलाई गोली, फिर की लूटपाट की कोशिश
वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने दो बाइक का इस्तेमाल किया। एक बाइक पर सलीम सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर चौथे बदमाश के साथ अजय और दीपक सवार थे। अंडरपास के पास कारोबारी की कार को रोकने के बाद अजय बाइक से उतरा और सीधा कार चालक के सिर में गोली मार दी। चालक को गोली मारते देख आनंद अग्रवाल कार से बाहर निकले और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।

अजय ने तुरंत आनंद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों को गोली मारने के बाद बदमाश डिग्गी से रुपये वाला बैग निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एएसआई नरेशपाल अपने अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंच गया। पुलिसकर्मियों को देखकर तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए, जबकि भागने से पहले पुलिस ने सलीम को दबोच लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें