किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी संतोष मिश्रा और इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें अकेला नामजद आरोपी और छात्रा एक-दूसरे के साथ होटल के अंदर बाहर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।
इसलिए स्कूल जाने के दौरान रास्ते में कार से अपहरण किए जाने का आरोप बेबुनियाद प्रतीत हो रहा है। हालांकि किशोरी की मां की तहरीर पर एक को नामजद कर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।