फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर, युवक को मार दी गोली

Mon, 01 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कार साइड देने के मामूली से विवाद पर रविवार की देर रात धनकोट टोल प्लाजा पर फायरिंग हो गई। कार में सवार तीन युवकों ने युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। टोल पर हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में टोल पर लगे सीसीटीवी में वारदात कैद होने के बाद शाम तक पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य दो फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गुड़गांव-फर्रूखनगर रोड से देररात एक बजे झज्जर निवासी गजेंद्र (32) अपनी इंडिगो कार में आ रहा था। जैसे ही वह टोल पार कर रहा था सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसके जबड़े में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर टोल पर तैनात अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। तब तक आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


टोल पर फायरिंग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों ने पुलिस का काम आसान कर दिया। जिसमें हमलावरों की पूरी वारदात कैद हो गई।

वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने कई टीमें बनाकर हमलावरों के पीछे लगा दी। हालांकि शुरुआती जांच में किसी पुरानी रंजिश की बात कही जा रही थी। लेकिन देरशाम गांधी नगर एरिया से पुलिस की पकड़ में आए आरोपी जॉनी उर्फ डागर ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में उनकी कार को साइड मारने की बात को लेकर उनका गुस्सा बढ़ गया। पूरे रास्ते उन्होंने गजेंद्र की कार का पीछा किया टोल पर आते ही उसे गोली मार दी।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सेक्टर-10 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसमें उसके दो और साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसीपी क्राइम राजेश के मुताबिक फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें