फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बर्बरता' की सीमा पार: दिल्ली में मिला नाबालिग का नग्न शव, पेट-कूल्हे पर चोट के कई घाव; CCTV में छुपा है राज

Wed, 02 Jul 2025 08:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मुनक नहर से एक नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर को नग्न हालत में शव मिला था। नाबालिग के पेट और कूल्हे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक नाबालिग की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जनित (15) के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर उसका शव नग्न हालत में हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मुनक नहर से मिला। उसके पेट और कूल्हों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले में अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जतिन के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार दोपहर समयपुर बादली थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि दिल्ली जलबोर्ड के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मुनक नहर में एक लड़के की लाश तैर रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन


उसके गले में एक सफेद रंग का कपड़ा मौजूद था। उसके पेट में किसी धारदार हथियार से वारकर उसकी आंते भी बाहर निकाली हुई थी। पुलिस ने छानबीन के बाद नाबालिग का शव पीएम के लिए मोर्चरी भेजा। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हुई। बुधवार को उसके परिवार की जानकारी मिल पाई।

मृतक के पिता सुनील ने बेटे की पहचान जतिन के रूप में की। जतिन परिवार के साथ 80 गज, जीवन नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता सुनील कुमार व अन्य सदस्य हैं। जतिन का बड़ा भाई भी कई वारदातों में शामिल रहा है। वह फिलहाल जेल में बंद है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'गरीब रथ का बदला जाए नाम': पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाद उठी ये नई मांग, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें