फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिगरेट नहीं देने पर नाबालिग ने दो पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर इलाके की घटना, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में सिगरेट देने से मना करने पर एक नाबालिग ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों की पहचान हरवंश और शिवम के रूप में हुई है। दोनों घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आजादपुर इलाके में दो युवकों पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले घायल हरवंश और शिवम को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वह आजादपुर इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान पास में रहने वाला एक नाबालिग उनके पास आया और सिगरेट मांगी। दोनों ने उसे सिगरेट देने से मना कर दिया। जिससे नाबालिग गुस्से में आ गया और चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नाबालिग पहले भी इलाके में कई झगड़ों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें