फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वित्त मंत्रालय ने जीता इंटर मिनिस्ट्री बॉडीबिल्डिंग खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। ऑल इंडिया इंटर मिनिस्ट्री बॉडीबिल्डिंग (बेस्ट फिजीक) चैंपियनशिप में वित्त मंत्रालय ने टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मंत्रालय ने 52 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता सीएसओआई, विनय मार्ग पर आयोजित हुई। इसमें 49 अंकों के साथ संचार मंत्रालय दूसरे और 34 अंकों के साथ रेल मंत्रालय तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में करीब 14 मंत्रालयों के 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड (सीसीएससीएसबी) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने लगभग 10 भार वर्गों में अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने संतुलन, मांसपेशियों के विकास और मंच पर प्रदर्शन के आधार पर परिणाम तय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ी है। उद्घाटन और समापन समारोह में सीसीएससीएसबी के सचिव सत्येंद्र सिंह और सिविल सेवा बोर्ड के सेक्शन ऑफिसर अजय गिरी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में भारतीय रेलवे के कोच एवं मुख्य बॉडीबिल्डिंग निर्णायक देवेंद्र कुमार, दिल्ली बॉडीबिल्डिंग टीम के अध्यक्ष सुरेश कुमार, राष्ट्रीय निर्णायक मनीष कुमार और पवन कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें