फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंत्री प्रवेश वर्मा पर आप विधायक के वीडियोग्राफर को थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क की गुणवत्ता पर सवाल से शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, आप की लीगल टीम ने शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आप विधायक जरनैल सिंह आमने-सामने आ गए। रविवार को सड़क की जांच के दौरान उस समय विवाद बढ़ गया, जब आप विधायक के साथ पहुंचे वीडियोग्राफर ने वीडियो बनाना शुरू किया। युवक का आरोप है कि इसी दौरान मंत्री ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद आप विधायक युवक और अपनी लीगल टीम के साथ विकासपुरी थाने पहुंचे और मंत्री के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी।
पीडब्ल्यूडी की ओर से तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में जिला सेंटर से केशवपुरम सब्जी मंडी तक सड़क का निर्माण कराया गया है। शनिवार को सड़क का उद्घाटन किया था। अगले ही दिन सड़क की गुणवत्ता को लेकर आप विधायक जरनैल सिंह ने सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किया। इसमें आप विधायक ने सड़क की गुणवत्ता खराब होने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मंत्री ने जांच के लिए विधायक को बुलाया
विधायक जरनैल सिंह के मुताबिक, रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उन्हें फोन कर मौके पर बुलाया और सड़क की गुणवत्ता की जांच करने की बात कही। विधायक अपने समर्थकों और वीडियोग्राफरों के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक के सोशल मीडिया हैंडल के लिए वीडियो बनाने वाले युवक भी मौके पर मौजूद थे। युवक के मुताबिक, वह मंत्री के सामने पूरी कार्रवाई को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर मंत्री ने उसे थप्पड़ मार दिया। युवक ने आरोप लगाया कि मंत्री के साथ आए कुछ समर्थकों की ओर से उसे धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

केजरीवाल समेत आप नेताओं ने घेरा
घटना सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर घटना की निंदा की। आप नेताओं ने मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग भी उठाई। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सोमवार को मौके का मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें