फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री और पंकज सिंह ने खुद को आइसोलेट किया, स्वास्थ्य विभाग की टीम कल लेगी सैंपल

Fri, 20 Mar 2020 09:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
जय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री और गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मंत्री ने बताया कि 17 मार्च को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की उस बैठक में शामिल हुआ था, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे थे।  
विज्ञापन


मंत्री का कहना है कि पूरी तरह से स्वस्थ हूं। लेकिन एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट किया है, कल सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेगी। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक होम आइसोलेशन में ही रहूंगा।

वहीं, भाजपा नेता पंकज सिंह ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह जी की मेडिकल रिपोर्ट आने तक सावधानी के तौर पर मैं सेल्फ-आइसोलेशन में हूं और सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहा हूं और करूंगा। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि सरकार द्वारा दी जा रही सलाहों का अक्षरशः पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें