फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवान ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी, मौत

Fri, 20 Mar 2020 07:17 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
gun suicide officer
विज्ञापन

 प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार रात सीआईएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त राकेश कुमार (41) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। नोट में राकेश ने अपनी मौत का कारण पारिवारिक बताया है।

विज्ञापन


दरअसल राकेश की भतीजी का उसकी ससुराल से कुछ विवाद चल रहा था। इसको लेकर राकेश काफी परेशान था। पुलिस आशंका जता रही है कि राकेश ने इसी वजह से आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद राकेश का शव परिवार के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक राकेश अपने परिवार के साथ उत्तर पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा अन्य सदस्य हैं। वर्ष 2002 में राकेश सीआईएसफ में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती फिलहाल प्रगति मैदान स्थित मेट्रो स्टेशन पर थी। बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के पास गोली चली है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां खून से लथपथ राकेश मिला। उसने अपने सिर में सर्विस पिस्टल से गोली मारी हुई थी। पुलिस फौरन राकेश को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस राकेश के परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें