फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंत्री ने मानसून तैयारियों का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने रविवार को शाहदरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों और मानसून तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक संजय गोयल भी मौजूद रहे। मंत्री ने झिलमिल अंडरपास पर लगाए गए जर्मन तकनीक आधारित हाई-कैपेसिटी डी-वॉटरिंग पंप का जायजा लिया।
विज्ञापन

उसके बाद विवेक विहार और झिलमिल वार्ड की प्रमुख पीडब्ल्यूडी सड़कों का निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें