फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मंत्री आतिशी ने की डीपी अभियान की शुरुआत, 'आप' के सभी नेता, विधायक और मंत्री बदलेंगे अपनी डीपी

Mon, 25 Mar 2024 04:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को डीपी अभियान शुरू की शुरूआत की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोमवार को डीपी अभियान शुरू की शुरूआत की। आतिशी ने कहा कि इससे अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा देश के सभी हिस्सों तक पहुंचेगी। आम आदमी पार्टी के सभी नेता, विधायक और कार्यकर्ता अपनी डीपी बदलेंगे।

विज्ञापन


मंत्री आतिशी ने कहा कि कानून बहुत स्पष्ट है। अगर आपको दो साल से ज्यादा जेल की सजा सुनाई जाती है तो ही आपको अपना इस्तीफा देना होगा। हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने तीखा प्रहार किया था। उन्होंने यहां तक कह डाला कि जेल से सरकार नहीं सिर्फ गैंग चलते हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा "दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं और वे अपनी ज़िद के कारण वहां से मंत्रालय चलाना चाहते हैं। आज तक ऐसा नहीं हुआ है... उन्हें(अरविंद केजरीवाल) याद आ रहा है कि वे एक गैंग के सरगना हैं। सिर्फ चोर ही जेल से गैंग चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें