फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 3.0°C का टॉर्चर: पालम में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 2010 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Sun, 11 Jan 2026 06:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पालम में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2010 के बाद से यह दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 7 जनवरी 2013 को 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सर्दी का सितम - फोटो : अजय वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को सर्दी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा, जब पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस वर्ष के जनवरी महीने में अब तक का सबसे कम तापमान है। साथ ही 2010 के बाद से यह दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 7 जनवरी 2013 को 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, 2010 के बाद से यह पालम में जनवरी के महीने में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले, 07 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था, जो इस रिकॉर्ड से थोड़ा ही कम था।

सभी समय का सबसे कम तापमान 1967 में दर्ज हुआ था। पालम में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 जनवरी 1967 को -2.2°C दर्ज किया गया था। यह आंकड़ा बीते दशकों के तापमान के रुझानों को दर्शाता है और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर भी प्रकाश डालता है।
विज्ञापन

पालम में जनवरी माह में चरम मौसम घटनाएं
वर्ष तापमान (°C) तापमान (°C)
  सर्वाधिक अधिकतम (तारीख) सर्वाधिक न्यूनतम (तारीख)
2025 24.2 (30) 6.0 (08)
2024 22.6 (28) 4.4 (15)
2023 25.2 (24) 4.5 (07)
2022 22.0 (05) 6.5 (01)
2021 20.4 (05) 4.1 (02)
2020 23.5 (04) 3.1 (01)
2019 28.5 (21) 5.1 (29)
2018 26.6 (19) 5.6 (04)
2017 26.2 (25) 4.4 (12 व 18)
2016 28.2 (31) 4.5 (22)
2015 21.2 (29) 5.4 (29)
2014 23.7 (30) 4.4 (02)
2013 25.6 (13) 2.6 (07)
2012 28.1 (10) 5.8 (31)
2011 36.4 (14) 4.3 (11)
2010 30.1 (10) 4.7 (16)
सर्वकालिक रिकॉर्ड 31.0 (27, 2007) -2.2 (11, 1967)


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें