फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आज बादलों की आवाजाही के बीच कोहरा करेगा परेशान, तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने का अनुमान

Tue, 10 Nov 2026 03:46 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के अनुसार उत्तर हरियाणा और आसपास एक चक्रवात सक्रिय है। साथ ही उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास भी एक चक्रवात सक्रिय होने के चलते राजधानी के आसमान पर मंगलवार को बादलों की आवाजाही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंगलवार सुबह बादलों की आवाजाही के बीच वाहन चालकों को कोहरा परेशान करेगा। हालांकि, दिन निकलते ही कोहरा छट जाएगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के अनुसार उत्तर हरियाणा और आसपास एक चक्रवात सक्रिय है। साथ ही उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास भी एक चक्रवात सक्रिय होने के चलते राजधानी के आसमान पर मंगलवार को बादलों की आवाजाही रहने के आसार हैं। इसके चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके चलते सुबह के समय मध्यम स्तर कोहरा पड़ने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान हवाएं सुस्त रहेंगी और पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सोमवार को 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से .5 डिग्री सेल्यिस अधिक रहा। इसके चलते भोर में हल्का कोहरा पड़ा लेकिन धूप निकलने के साथ कोहरा छट गया। सोमवार को पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सामान्य हवाएं चलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें