फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट फंड कंपनी ने किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Wed, 03 Dec 2014 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चिट फंड कंपनी के नाम पर एक कंपनी के खिलाफ लाखों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में कई लोग सामने आए है जिनसे दोगुने ब्याज का लालच देकर कंपनी के अधिकारियों ने करोड़ों की रकम लेकर फरार हो गए। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामला सही पाए जाने के बाद मानेसर थाना पुलिस ने कंपनी के अलावा 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मानेसर निवासी आनंद कुमार ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी जिसमें बताया कि मानेसर एरिया में महादेव म्युचल बेनिफिट कंपनी नाम से पिछले 25 वर्षो से कंपनी कार्यरत थी। आरोप है कि कंपनी ने पहले दैनिक भुगतान के आधार पर ग्रामीणों से पेमेंट लेकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया। पिछले पांच सालों से कंपनी करोड़ों रुपये 16 से 24 प्रतिशत ब्याज पर ग्रामीणों से ले गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी ने उसके 18 लाख रुपये बकाया है।

कंपनी अपना ऑफिस बंद कर यहां से जा चुकी है। कई महीनों से चल रही शिकायत के बाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की तो मामला सही पाया गया। बुधवार शाम को मानेसर थाना पुलिस ने महादेव म्यूचल बेनिफिट कंपनी के अलावा राजेश कुमार यादव, योगेश, हरपाल, रेवती, नीतू, मीतू, हंसराज, सरोज, मानव चंद्रा, श्वेता, आकाश और पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानेसर थाना प्रभारी के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में कंपनी का सिंकदरपुर स्थित पॉल टावर में ऑफिस होने की बात सामने आई है जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें