दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग से पैदल जा रहे 12 लोगों को दादरी क्रॉसिंग पर जीआरपी ने पकड़ लिया। सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जीआरपी ने बताया कि भागलपुर निवासी संजीव कुमार, सकुनी, रणजीत, मनुशंकर, छगुंरी, मुकेश कुमार, अखिलेश और अंकित समेत 12 लोगों को पकड़ा गया है।
सभी गुरुग्राम में मजदूरी करते थे। डेढ़ माह से न तो काम मिला है और न ही भरपेट भोजन। आर्थिक तंगी और भूख से परेशान होकर शुक्रवार सुबह गुरुग्राम से पैदल बिहार के लिए निकल पडे़। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दौलतराम कॉलोनी के नजदीक पहुंचे।
वहां तैनात आरपीएफ के जवान ने उनको रोक लिया और दादरी तिराहे की ओर भेज दिया। यहां पुलिस ने सभी से पूछताछ की। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। परीक्षण के बाद उन्हें शेल्टर होम भेजा जाएगा।