फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सहकारिता के जरिये मध्यम और निम्न आय वर्ग को मिलेगा सस्ता होम लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार डीसीएचएफसी का करेगी विस्तार, दिल्ली में आसानी से मिलेगा सस्ता होम लोन
विज्ञापन

अगले माह रोहिणी में खुलेगा डीसीएचएफसी का नया कार्यालय

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सहकारिता के जरिये मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ते होम लोन मिलेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम लिमिटेड (डीसीएचएफसी) का विस्तार करेगी। इसके तहत अगले माह रोहिणी में डीसीएचएफसी का नया कार्यालय खोला जाएगा।

दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने डीसीएचएफसी के विस्तार को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निगम के काम, ऋण वितरण, वसूली की स्थिति, वित्तीय मजबूती और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डीसीएचएफसी का लाभ अधिक से अधिक दिल्लीवासियों तक पहुंचे और इसके लिए नई शाखाएं शुरू की जाएं। अधिकारियों ने बताया कि रोहिणी में खुलने वाला कार्यालय सीरी फोर्ट के बाद दिल्ली में डीसीएचएफसी का दूसरा कार्यालय होगा। इससे उत्तर-पश्चिम दिल्ली और आसपास के इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी कार्यालय खोलने की व्यावहारिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीएचएफसी की योजनाओं का होगा प्रचार
मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सहकारी क्षेत्र की अनदेखी हुई, लेकिन अब सरकार की प्राथमिकता है कि मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग और सहकारी आवास समितियों से जुड़े लोगों को कम ब्याज दर पर आसान होम लोन मिले। उन्होंने जन जागरूकता और प्रचार प्रसार मजबूत करने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा, ताकि लोग डीसीएचएफसी की योजनाओं से परिचित हो सकें।
विज्ञापन


लोन की प्रक्रिया और स्वीकृति होगी सरल
डीसीएचएफसी को तकनीकी रूप से मजबूत किया जाएगा, जिससे ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया सरल, समयबद्ध और पूरी तरह पारदर्शी होगी। डीसीएचएफसी के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में सहकारी समूह आवास सोसाइटी में फ्लैट या मकान की खरीद, डीडीए से फ्लैट या मकान के आवंटन, मकान के नवीनीकरण और फ्रीहोल्ड संपत्ति की खरीद के लिए ऋण दिया जाता है। वहीं, सोसाइटीज को डीडीए से भूमि खरीदने, परियोजना पूरी करने के लिए ब्रिज लोन, लिफ्ट बदलने, बाहरी विकास कार्य, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम लगाने जैसे कार्यों के लिए भी ऋण सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें