फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अधेड़ करता था छेड़छाड़, स्कूली छात्रा ने दिखाई हिम्मत, निर्भीक बॉक्स में चिट्ठी लिख बयां किया दर्द

Wed, 10 May 2023 08:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका जिले के छावला इलाके में अधेड़ व्यक्ति स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करता था।  निर्भीक बॉक्स के जरिये शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फौरन छात्रा का बयान लेकर काउंसलिंग कराई गई। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला के छावला थाना एरिया में एक ग्रामीण स्कूल आते-जाते समय 12 और 14 साल की दो बहनों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। डर की वजह से दोनों मासूम सबकुछ चुपचाप सह रही थीं। छोटी बहन ने हिम्मत दिखाई और स्कूल में लगे निर्भीक बॉक्स में अपनी सारी कहानी लिखकर डाल दी।
विज्ञापन


थाने की महिला हवलदार स्कूल पहुंची और उसने निर्भीक बॉक्स खोला। शिकायत मिलने पर उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी खबर दी। बाद में पुलिस की टीम स्कूल पहुंची। शिकायत करने वाली छात्रा की काउंसलिंग कराने के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान 51 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। आरोपी बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। दोनों बहनें जब सुबह के समय स्कूल जाती थीं तो आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस छात्राओं के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि मंगलवार को छावला थाने में तैनात महिला हवलदार रेखा एक सरकारी स्कूल गई थीं। वहां पर उसने स्कूल में लगे निर्भीक बॉक्स को खोला। बॉक्स में एक पेज में हिन्दी में एक शिकायत थी। स्कूल की एक 12 साल की छात्रा ने उसमें अपना दर्द बयां किया था। छात्रा ने बताया कि गांव का आरोपी अजय आते-जाते उसे व उसके बहन को परेशान करता है। उनके साथ गंदी हरकतें की जाती है। फौरन रेखा ने थाना प्रभारी पंकज कुमार को इसकी खबर दी। बाद में एक टीम बनाकर आरोपी को गांव से दबोच लिया गया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें