फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू पीजी प्रोग्राम में दो जुलाई तक मिलेगा मिड एंट्री का विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीजी दाखिले के दो राउंड के बाद खाली सीटों पर मिलेगा दोबारा आवेदन का मौका
विज्ञापन


-मिड एंट्री व तीसरे राउंड का शेड्यूल एक से दो दिन में हो जाएगा जारी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट पीजी प्रोग्राम) में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए खाली सीटों पर दाेबारा आवेदन का मौका मिल सकता है। डीयू खाली रह गई सीटों को भरने के लिए दो जुलाई तक मिड एंट्री का विंडो खोलेगा। मिड एंट्री व तीसरे राउंड का शेड्यूल एक से दो दिन में जारी हो जाएगा। मालूम हो कि पीजी के दूसरे राउंड के तहत सीट स्वीकार करने की समय सीमा बुधवार (24 जून) को समाप्त हो गई। अब छात्रों को इस आवंटित सीट के लिए शुल्क का भुगतान 27 जून तक करना है।
विज्ञापन

पीजी में दाखिले के इच्छुक जिन छात्रों ने पहले चरण में आवेदन नहीं किया था या किसी कारणवश प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे, वे इस मिड एंट्री के तहत दुबारा आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें एंट्री शुल्क का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद लागू की जा रही है, ताकि विभिन्न विभागों में खाली सीटों को भरा जा सके। कई विषयों में सीटें रिक्त रह जाती हैं, ऐसे में मिड-एंट्री व्यवस्था से छात्रों को आवेदन का एक अवसर मिलेगा। मिड एंट्री के लिए आवेदन केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद तीसरा राउंड भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें