पिनगवां। पिनगवां उपमंडल के गांव ढाणा के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोइन खान पुत्र इसराइल ने 569 अंकों के साथ ऑल इंडिया 23,847वीं व श्रेणी में 11,425वीं रैंक हासिल की है। वहीं वसीम पुत्र हारून ने 605 अंक प्राप्त कर 9,542वीं (ऑल इंडिया) व 4,655वीं (श्रेणी) रैंक बनाई। दोनों की सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद मजबूत हुई है।
मेवात छात्र एकता ने सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों को सम्मान पत्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मोइन ने सफलता का श्रेय चाचा मास्टर साहुन खान, परिवार व शिक्षकों को दिया। संगठन के महासचिव मुनफेद ढाणा ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान करना संगठन की जिम्मेदारी है, ताकि अन्य युवा भी प्रेरित हों।
इस अवसर पर मास्टर साहुन, नाजिम, हसरत अली, मास्टर मुबारिक, मास्टर जावेद, गुलाम, मास्टर जुबेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद