खंड के चक रंगाला गांव में मेवात कारवां की कोर कमेटी के सदस्यों की मिशन तालिम कार्यक्रम के सिलसिले में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया कि ग्रामीण इलाकों में मिशन तालीम के माध्यम से शिक्षा के उजियारे को घर-घर फैलाया जाए।
खंड के चक रंगाला गांव में आयोजित हुई बैठक में मेवात कारवां के संयोजक डॉ. असफाक आलम ने बताया कि मेवात कारवां की टीम मिशन तालीम कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चों का 100 फीसदी दाखिला कराना, सरकार की सहायता से स्कूलों में अध्यापकों की कमी को दूर कराना, गांव के लोगों की स्कूल में भागीदारी सुनिश्चित कराना, कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेवात कारवां टीम मेवात के फिरोजपुर झिरका, हथीन, नगीना, तावडू, नूंह और पुन्हाना में एक-एक स्कूल को मॉडल के रूप में तैयार करेगी। संस्था के संयोजक डॉ. असफाक आलम ने बताया कि क्षेत्र के जिन स्कूलों में पिछले कई सालों से अध्यापकों की कमी चली आ रही है।
इसको लेकर मेवात कारवां द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के सदस्य सैय्यद जाकिर हुसैन, सगीर अहमद, यूसुफ एडवोकेट, इकबाल बेसर, मुबारक अजीज, जफरुद्दीन बाघोडिया मौजूद रहे।