फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो, कल होगा निरीक्षण

Mon, 04 Feb 2019 06:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर यात्रियों को दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद तक जल्द मेट्रो का तोहफा मिलने वाला है। इस सेक्शन का निर्माण कार्य और मेट्रो ट्रायल रन पूरा हो चुका है। मंगलवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस सेक्शन के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करेंगे। इसके सफल रहने के बाद सेक्शन को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।    

विज्ञापन

  
दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क पर रेड लाइन सबसे पुरानी है। वर्तमान में रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से रिठाला तक 25.09 किमी के दायरे में 21 स्टेशनों पर मेट्रो का संचालन हो रहा है। अब दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद तक नया सेक्शन भी बनकर तैयार है। 5 फरवरी को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक इस सेक्शन के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करेंगे। वे मेट्रो ट्रेन की रफ्तार, प्लेटफार्म क्लीयरेंस, स्टेशनों पर फायर सेफ्टी, ट्रैक लेवल और अन्य चीजों की गहन जांच करेंगे। डीएमआरसी का कहना है कि नए सेक्शन के खुलने के बाद दिल्ली नेटवर्क की लंबाई बढ़कर 336.5 किमी हो जाएगी। जबकि, स्टेशनों की संख्या बढ़कर 244 हो जाएगी। सेक्शन के खुलने से गाजियाबाद के यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश करने में आसानी होगी।    

सेक्शन पर आठ मेट्रो स्टेशन होंगे
इस सेक्शन पर 8 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें शहीद नगर, राज बाग, राजेन्द्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर और नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन शामिल है। इस सेक्शन के सभी स्टेशन एलिवेटेड हैं। इस सेक्शन की कुल लंबाई 9.41 किमी है।          
विज्ञापन

 
यहां से होगी इंटरचेंज की सुविधा
रेड लाइन पर यात्रियों को वेलकम पर इंटरचेंज के जरिए पिंक लाइन (शिव विहार-त्रिलाकपुरी संजय झील), कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर इंटरचेंज के जरिये येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) और वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह फरीदाबाद), इंद्रलोक पर इंटरचेंज के जरिये ग्रीन लाइन (इंद्रलोक-ब्रिगेडियर होशियार सिंह बहादुर गढ़) और नेताजी सुभाष प्लेस पर पिंक लाइन (मजलिस पार्क-मयूर विहार पॉकेट-1) पर सफर कर सकेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें