फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा और इंदिरापुरम के बीच दौड़ेगी मेट्रो

Sat, 27 Feb 2016 09:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी कुछ ठीक रहा तो जल्द ही नोएडा-इंदिरापुरम के बीच भी मेट्रो दौडे़गी। एनएच-24 पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव और नोएडा-इंदिरापुरम के बीच लोगों के भारी आवागमन को देखते हुए जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने डीएमआरसी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में जीडीए वीसी ने कहा है कि नोएडा सेक्टर-62 तक आने वाली मेट्रो का विस्तार गाजियाबाद के इंदिरापुरम तक किया जाए।

जीडीए वीसी ने यह भी कहा है कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर आने वाले करीब 150-200 करोड़ के खर्च को भी जीडीए वहन करने को तैयार है।

जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने बताया कि इंदिरापुरम से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन नोएडा में आवागमन करते हैं। नोएडा जाने के लिए इन लोगों को एनएच-24 को पार करना पड़ता है।

इस स्थिति में पीक ऑवर में एनएच-24 पर लोकल वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और वहां ट्रैफिक समस्या पैदा हो जाती है। उधर नोएडा के सेक्टर-62 तक मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए डीएमआरसी को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है कि सेक्टर-62 से मेट्रो का विस्तार करते हुए इसका एक स्टेशन इंदिरापुरम में बनाया जाए।

इससे वसुंधरा, मोहन नगर, विजयनगर और इंदिरापुरम के ऐसे हजारों लोग मेट्रो की सुविधा उठा सकेंगे जोकि नोएडा में काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें