होली पर सगे संबंधियों के घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को दोपहर बाद ही मेट्रो के सफर की सुविधा मिल सकेगी। हुड़दंग की संभावना और सुरक्षा कारणों से डीएमआरसी ने दो बजे तक मेट्रो सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है।
हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही ट्रेनों में इसकी उद्घोषणा की जाएगी। छह मार्च को वैशाली और कौशांबी स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 2 बजे मिल सकेगी।
होली पर जगह-जगह हुड़दंग को देखते हुए हर साल आधे दिन के लिए मेट्रो का संचालन बंद कर दिया जाता है। इसी के मद्देनजर इस बार भी छह मार्च को सुबह छह से दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी।
ऐसे में रोजाना सफर करने वाले करीब 50 हजार यात्रियाें को दोपहर बाद ही मेट्रो मिलेगी। डीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि हर साल की तरह दोपहर तक मेट्रो संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। सभी यात्रियाें को इसकी जानकारी देने के लिए ट्रेनों में शीघ्र ही अनाउंसमेंट किया जाएगा। शराब पीकर यात्रा करने वालों को सीआईएसएफ के जवान बाहर का रास्ता दिखाएंगे।