फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का साहिबाबाद में बनेगा बड़ा जंक्शन, सीधे पहुंचेंगे रैपिड स्टेशन

Wed, 20 Mar 2019 02:01 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक  सिटी से मोहननगर फेज-3 मेट्रो, वैशाली से साहिबाबाद फेज-4 के साथ रैपिड रेल का साहिबाबाद प्रमुख जंक्शन बनेगा। मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर के साहिबाबाद पर प्रस्तावित जंक्शन पर पहले वैशाली से साहिबाबाद मेट्रो फेज-4 कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। साहिबाबाद के इस जंक्शन से करीब 150 से 200 मीटर का वॉक-वे (पैदल पथ) बनाकर रैपिड रेल के साहिबाबाद में प्रस्तावित स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में मेट्रो के जंक्शन से पैदल पथ से पहले रैपिड रेल साहिबाबाद स्टेशन और फिर सराय कालेखां के साथ मेरठ पहुंचा जा सकेगा। बीते सोमवार को प्रमुख सचिव आवास नितिन गोकर्ण की अध्यक्षता जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा, डीएमआरसी और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों की अहम बैठक हुई।

बैठक में डीएमआरसी की ओर से मेट्रो फेज-3 के साथ फेज-4 की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में साहिबाबाद में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के बनने वाले जंक्शन से ही रैपिड ट्रेन करीब 200 मीटर पास बन रहे साहिबाबाद स्टेशन को पैदल पथ से जोड़ने का एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने सुझाव दिया।
विज्ञापन


फेज-3 की 7.49 करोड़ तो फेज-4 की 724 करोड़ घटी लागत
नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से मोहननगर तक प्रस्तावित मेट्रो फेज-3 कॉरिडोर की लागत में 7.49 करोड़ की कमी आई है। पहले 5.11 किमी लंबे इस कॉरिडोर की लागत 1873.49 करोड़ थी, जो की संशोधित डीपीआर 5.91 किमी लंबे कॉरिडोर की लागत 1866 करोड़ रह गई है।

संशोधित डीपीआर में इस कॉरिडोर में कुल छह स्टेशन हैं। दूसरी ओर पहले फेज-4 में वैशाली से मोहननगर तक रूट प्रस्तावित था। इसके बावजूद 5.06 लंबे इस कॉरिडोर की लागत 2162 करोड़ थी। लेकिन अब संशोधित डीपीआर के बाद वैशाली से साहिबाबाद तक प्रस्तावित कॉरिडोर की लागत 1438 करोड़ रह गई है। इस कॉरिडोर पर तीन स्टेशन हैं।

फंडिंग पैटर्न पर मुख्य सचिव लेंगे फैसला
गाजियाबाद मेट्रो फेज-3 व 4 को लेकर लखनऊ में हुई बैठक  में दोनों कॉरिडोर के फंडिंग पैटर्न पर मंथन हुआ। प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीडीए की ओर से अपनी राय रखी गई। लेकिन फंडिंग पैटर्न पर अंतिम निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली अहम बैठक में लिया जाएगा।

मेट्रो फेज-3 व 4 का साहिबाबाद मुख्य जंक्शन होगा। जंक्शन से रैपिड ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए पैदल पथ बनाया जाएगा। पहले मेट्रो फेज-3 के फंडिंग पैटर्न पर फैसला होने के बाद काम शुरू होगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें