फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से पीक ऑवर में एक्वा लाइन पर 7:30 मिनट में मिलेगी मेट्रो

Sun, 02 Jun 2019 04:49 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नेाएडा

सार

- यात्रियों की मांग देखकर एनएमआरसी ने लिया निर्णय
- नॉन पीक ऑवर में 10 मिनट में मिलेगी मेट्रो, 
विज्ञापन
Aqua Line Metro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन पर मेट्रो की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाएगी। इसके तहत अब पीक ऑवर में हर 7.30 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। जबकि नॉन पीक ऑवर में 10 मिनट में मेट्रो मिलेगी। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो में यात्रियों की मांग को देखते हुए पीक ऑवर (सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 से 11 और शाम 5 से 8 बजे तक) हर 7.30 मिनट में मेट्रो मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं, नॉन पीक ऑवर में 10 मिनट में यात्रियों को मेट्रो मिलेगी। अभी तक एक्वा लाइन मेट्रो पीक ऑवर में 10 मिनट में मेट्रो मिलती है और नॉन पीक ऑवर में 15 मिनट पर मेट्रो मिलती है। रविवार को पूर्व की तरह 15 मिनट में ही मेट्रो मिलेगी। डिपो स्टेशन से लेकर सेक्टर-51 तक 30 किलोमीटर के सफर में 21 स्टेशन हैं। 

163 फेरे से बढ़ाकर 221 फेरे लगाएगी मेट्रो
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में पीक ऑवर में 10 मेट्रो कुल 163 फेरे लगाती हैं। अब पीक ऑवर में 13 मेट्रो दौड़ेंगी। इस दौरान मेट्रो ट्रेनें 221 फेरे लगाएगी। एक्वा लाइन मेट्रो के 58 फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं, नॉन पीक ऑवर में 8 के बजाए 10 दस मेट्रो चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


मेट्रो कर्मियों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण 
एनएमआरसी की ओर से शनिवार को डिपो परिसर के सभागार में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आग लगने, आतंकवादी हमले, बम मिलने, तूफान-बारिश आने, किसी यात्री को चोट लगने, यात्री को हार्ट अटैक आने जैसे आपातकालीन प्रशिक्षण कर्मियों को दिए गए। इस दौरान बताया गया कि किस तरह से हार्ट अटैक पड़ने की स्थिति में कर्मी किसी यात्री को प्राथमिक चिकित्सा दे सकते हैं।

इसके अलावा आग लगने या अन्य आपात स्थिति में क्या करना चाहिए। इस मौके पर जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर डॉ. बीपी शर्मा, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय, कल्पना सक्सेना कमांडेंट 49वीं बटालियन पीएस व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें