फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला सचिव को मारी गोली, नोएडा एक्सटेंशन से लौट रहे थे घर

Sun, 02 Jun 2019 04:41 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शुक्रवार रात नौ बजे नोएडा एक्सटेंशन से घर लौट रहे सपा नेता बृजपाल राठी के हाथ में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार राठी के साथ चालक और उनका एक साथी था।

विज्ञापन


घटना 130 मीटर रोड पर पैरामांउट सोसायटी के पास हुई। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सपा नेता के परिजनों ने भी घटना के संबंध में ठोस जानकारी नहीं दी।  

मूलरूप से बुलंदशहर के अगोता गांव निवासी बृजपाल गांव प्रधान और ग्रेटर नोएडा के सपा जिला सचिव हैं। पहले राठी को सुरक्षा मिली थी, जो बाद में हटा ली गई। उनके भाई यूपी पुलिस में दरोगा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें