फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो

Sat, 29 Dec 2018 01:54 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी पहुंचने के लिए यात्रियों को मेट्रो का तोहफा जल्द मिलने वाला है। ब्लू लाइन द्वारका-नोएडा सिटी सेंटर कॉरिडोर के इस नए सेक्शन पर शुक्रवार से ट्रायल रन शुरू हो गया है। ट्रायल रन की प्रक्रिया पूरी होने और सुरक्षा जांच में सफल होने के बाद यह सेक्शन यात्रियों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


ब्लू लाइन के इस सेक्शन की लंबाई 6.8 किमी है और इस पर छह मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें नोएडा सेक्टर-34, सेक्टर-52, सेक्टर-61, सेक्टर-59, सेक्टर-62 और इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन होंगे। ट्रायल रन में प्राथमिक तौर पर सिग्नल का ट्रायल होगा, इसके साथ ही ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर इंटरचेंज, ट्रैक सिस्टम और ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) का भी ट्रायल होगा।
   
वर्तमान में ब्लू लाइन की लंबाई 49.93 किमी है। इस सेक्शन के खुलने से सेक्शन की लंबाई बढ़कर 56.73 किमी हो जाएगी। इस सेक्शन का सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन ग्रेटर नोएडा जाने वाली एक्वा लाइन के पास होगा। इस सेक्शन के खुलने से यात्रियों को द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रिॉनिक सिटी पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही नोएडा सेक्टर-62 के नजदीक स्थित गाजियाबाद के यात्रियों को भी दिल्ली पहुंचने के लिए ब्लू लाइन के नए सेक्शन की सुविधा का लाभ मिलेगा। पिंक लाइन दिल्ली की 59 किमी की लाइन है, जिसके बाद ब्लू लाइन अब 56 किमी के दायरे के साथ दिल्ली की डीएमआरसी की दूसरी बड़ी लाइन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें