फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मैजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा बहाल, ट्रैक पर ड्रोन गिरने से करीब एक घंटा रही बाधित

Sun, 25 Dec 2022 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन की रोकी गई मेट्रो सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। ट्रैक पर अचानक ड्रोन गिरने से यहां अफरातफरी का माहौल हो गया था। 
विज्ञापन
मैजेंटा लाइन में गिरा ड्रोन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन (मैजेंटा लाइन) की मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। अब यात्री इस रूट पर सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। रविवार की शाम सुरक्षा कारणों से करीब एक घंटे के लिए इस रूट पर मेट्रो सेवा बाधित रही।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर एक ड्रोन गिर गया। इससे सुरक्षा कारणों को देखते हुए जसोला विहार, शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो सेवा रोक दी गई। इसके बाद ड्रोन मामले की जांच की जा रही थी। 

जांच के दौरान पता चला कि ड्रोन मेडिकल सप्लाई लेकर जा रहा था। टेक्निकल कारणों से यहां गिर गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस रूट पर कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा बाधित थी। अब फिर से इसे शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें