फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यलो लाइन पर राजीव चौक से पटेल चौक के बीच मेट्रो सेवा रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिग्नलिंग की खराबी से मेट्रो बाधित होने की बात आई सामने, लगभग 20 मिनट तक परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन पर सोमवार सुबह सिग्नलिंग संबंधी समस्या के कारण कुछ समय तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। लगभग 15 से 20 मिनट तक मेट्रो रुकने से ट्रेनों के बीच अंतर कम होने के कारण बंचिंग की स्थिति बन गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। डीएमआरसी ने बताया कि कुछ देर में ही समस्या हल कर स्थिति सामान्य कर दी गई।

दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली से गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर तक संचालित होती है। सोमवार सुबह लगभग दस बजे राजीव चौक से लेकर पटेल चौक स्टेशन के बीच सिग्नलिंग में समस्या के चलते मेट्रो बाधित हो गई। लगभग 15 से 20 मिनट तक मेट्रो खड़ी हो गई। इससे लोग देरी से अपने कार्यालय पहुंचे। इस रूट पर बंचिंग के चलते पीछे से आ रही अन्य मेट्रो को भी रोकना पड़ा। 10:20 बजे समस्या का निदान हो पाया।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि यलो लाइन के बाकी हिस्सों में सामान्य रूप से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहीं। डीएमआरसी का कहना है कि बेहद कम समय में ही समस्या का निदान कर मेट्रो को संचालित करा दिया गया। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर ब्लू लाइन और रेड लाइन समेत कई अन्य रूट के यात्रियों ने भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचने में अधिक देरी की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लू लाइन पर भी सुबह रुकी मेट्रो
ब्लू लाइन मेट्रो बॉटेनिकल गार्डन पर सुबह 10.30 बजे पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि, जल्द ही मेट्रो को रवाना कर दिया गया। सोशल मीडिया पर यूजर संजय और आशीष अग्रवाल ने बताया कि रेड लाइन पर 35 मिनट का सफर लगभग एक घंटा का हो गया। आशीष ने बताया कि वह एनबीए से 7:49 पर चढ़े और उन्हें कश्मीरी गेट तक पहुंचने में एक घंटा लग गया। आमतौर पर इस यात्रा में 35 मिनट लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर रश्मि राजपूत ने कहा कि सुबह ऑफिस जाने के समय मेट्रो में गड़बड़ी के चलते उनको अपने कार्यालय जाने में देरी हुई। ऐसे में उनकी आधे दिन का वेतन भी काट लिया गया, इसकी भरपाई कौन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें