फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का नया रूट, हापुड़ चुंगी से महरौली

Wed, 18 Jun 2014 11:58 PM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नया बस अड्डा तक आने वाली मेट्रो का अगला पड़ाव एनएच-24 पर महरौली होगा। खास बात यह होगी कि यहां तक मेट्रो हापुड़ रोड से हापुड़ चुंगी होते हुए डायमंड फ्लाईओवर के साथ-साथ पहुंचेगी।
विज्ञापन


शहर की बड़ी आबादी को मेट्रो का फायदा देने के लिए जीडीए अधिकारियों ने इस रूट पर मंथन शुरू किया है। इसके साथ ही सेक्टर-62 से आने वाली मेट्रो को वाया इंदिरापुरम वैशाली स्टेशन से जोड़ने की भी तैयारी है।

नया बस अड्डा का एमओयू साइन होने के बाद जीडीए वीसी संतोष यादव ने अगले चरण की विस्तार योजना पर तत्काल काम शुरू कर दिया है। विस्तार के नए क्रम में जीडीए की कोशिश है कि शहर की बड़ी आबादी को मेट्रो की सुविधा मिले।
विज्ञापन


इसलिए नया बस अड्डा मेट्रो को हापुड़ मोड़ से पुराना बस अड्डा, कलक्ट्रेट, हापुड़ चुंगी, शास्त्रीनगर, डायमंड फ्लाईओवर होते हुए एनएच-24 पर महरौली तक ले जाने का विचार है। यहां से लालकुआं की दूरी करीब एक किलोमीटर हैं।

जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि भविष्य की आबादी और सड़कों पर वाहनों के दबाव के मद्देनजर प्राधिकरण मेट्रो विस्तार की संभावनाओं को तलाश रहा है। आबादी, खर्च और उपयोगिता को ध्यान में रखकर विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा।

एनएच-24 की आबादी को भी होगा लाभ
हापुड़ रोड से महरौली रूट के विस्तार से एनएच-24 पर क्रांसिग्स, वेबसिटी, इंटीग्रेटेड टाउनशिप, डूंडाहेड़ा, विजयनगर आदि क्षेत्रों को मेट्रो सुविधा का लाभ मिलेगा। मुकुंदनगर, पटेलनगर, कवि नगर, राजनगर, कलक्ट्रेट, शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम, मधुबन-बापूधाम समेत कई कालोनियों को लाभ मिलेगा।

जीटी रोड रूट पर आएगा होगा अधिक खर्च
नया बस अड्डा से जीटी रोड के जरिए लालकुआं तक  मेट्रो ले जाने में ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर केपास मेट्रो को अंडरग्राउंड बनाना होगा। इसमें एलीवेटेड की अपेक्षा कई गुना अधिक खर्च होगा। हापुड़ रोड के मुकाबले कम आबादी को होगा लाभ।

इंदिरापुरम मेट्रो की रिंग कनेक्टिविटी
सेक्टर-62 से इंदिरापुरम तक प्रस्तावित मेट्रो का वैशाली लाइन तक विस्तार किया जा सकता है। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक रिंग कनेक्टिविटी वाली मेट्रो के संचालन में सुगमता होती है। सेक्टर-62 से आने वाली मेट्रो इंदिरापुरम, वैशाली के रास्ते आनंद विहार वाले रूट से कनेक्ट हो जाएगी।

मेट्रो आने से साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की वैल्यू बढ़ी
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रूट को हरी झंडी मिलने के बाद साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के खाली पड़े प्लाटों की वैल्यू बढ़ गई है। यूपीएसआईडीसी की जून माह के अंत में बोर्ड बैठक होगी।

माना जा रहा है कि इस  बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यूपीएसआईडीसी के एमडी मनोज सिंह भी पूर्व में यह जता चुके हैं कि खाली पड़े प्लाटों पर मॉल, मल्टीप्लेक्स या हाइपर मार्केट बने। साहिबाबाद क्षेत्र में दर्जनों प्लाट खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


मेट्रो के आने से अब इस क्षेत्र की वैल्यू भी काफी बढ़ गई है। लिहाजा यूपीएसआईडीसी प्लाटों का लैंड यूज चेंज भी कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें